फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: नशा मुक्ति केंद्र की छत से गिरकर युवक की मौत, हत्या का आरोप

विज्ञापन
बिजनौर के मोहल्ला ज्ञान विहार के बाहर नशा मुक्ति केंद्र में युवक की मौत के बाद विलाप करते परिजन
विज्ञापन
बिजनौर। शहर में नशा मुक्ति केंद्र की छत से गिरकर युवक की मौत हो गई। मौके पर पहुंचे परिवार वालों ने हंगामा किया। इस हंगामा के बीच नशा मुक्ति केंद्र से अन्य युवक भी गेट तोड़कर भाग निकले। परिवार वालों ने छत से फेंक कर हत्या करने का आरोप लगाया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन



शुक्रवार की देर शाम बिजनौर शहर में चक्कर रोड पर स्थित जीवन रक्षक नशा मुक्ति आश्रम एवं वृद्ध आश्रम की छत से गिरकर एक युवक की मौत हो गई। जिसकी शिनाख्त प्रीत 21 वर्ष पुत्र सत्येंद्र निवासी धारूवाला मंडावली के रूप में हुई। बताया गया कि प्रीत पिछले 6 महीने से इस नशा मुक्ति केंद्र में बंद था।

जिसने शुक्रवार को अपने परिजनों से फोन पर बात करने की इच्छा जाहिर की। इसके बाद भी नशा मुक्ति केंद्र के संचालकों ने फोन पर कोई बात नहीं कराई। इसके बाद वह छत पर चला गया और छलांग लगा दी। छत से गिरने की वजह से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जिसकी खबर परिवार वालों को लगे तो वह भी मौके पर पहुंच गए और खूब हंगामा किया। परिवार वालों को आरोप था कि नशा मुक्ति केंद्र के संचालकों ने उसके साथ मारपीट की थी जिसके चलते उसके हाथ और पैरों में भी चोट लगी थी हाथ में घाव के निशान है आरोप लगाया कि छत से धक्का देकर उसकी हत्या की गई है। इसी बीच नशा मुक्ति केंद्र के संचालक मौके से भाग निकले।
विज्ञापन


इस हंगामा के बीच नशा मुक्ति केंद्र से अन्य युवक भी गेट तोड़कर बाहर आ गए और भाग निकले। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और जांच में जुट गई। रात में 10:30 बजे तक नशा मुक्ति केंद्र के बाहर काफी लोगों की भीड़ जमा थी और हंगामा चलता रहा। एसपी सिटी डॉ कृष्ण गोपाल ने बताया कि छत से गिरकर युवक की मौत हुई है। परिवार वालों ने हत्या का आरोप लगाया है सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है।

बिजनौर के मोहल्ला ज्ञान विहार के बाहर नशा मुक्ति केंद्र में युवक की मौत के बाद विलाप करते परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें