फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस की गाड़ी की चपेट में आकर युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
किरतपुर। क्षेत्र के गांव भोजपुर में डायल 112 की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। परिजनों द्वारा कोई कार्रवाई नहीं करने के लिखित में दिए पत्र के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

किरतपुर क्षेत्र के गांव सिकरी का रहने वाला 32 वर्षीय दिलशाद पुत्र आसिद भोजपुर गांव के ही रहने वाले अश्विन राजपूत की चाय की दुकान पर काम करता था। शुक्रवार को भी दुकान पर काम कर रहा था। जानकारी के अनुसार शुक्रवार दोपहर एक बजे के करीब चाय की दुकान के पास ही डायल 112 गाड़ी खड़ी थी, जिसमें सिपाही विकास और होमगार्ड बैठे थे। सिपाही किरतपुर आने के लिए गाड़ी को पीछे करके घुमा रहे थे। जैसे ही गाड़ी पीछे की वैसे ही दिलशाद गाड़ी की चपेट में आ गया और बुरी तरह घायल हो गया। उसे किरतपुर कल्याणी हॉस्पिटल ले जाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने दिलशाद की हालत को देखते हुए एंबुलेंस द्वारा बिजनौर के लिए रेफर कर दिया। दिलशाद ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों द्वारा कोई कार्रवाई नहीं करने के लिखित में दिए पत्र के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें