फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: युवक ने की आत्महत्या, पेड़ पर लटका मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
हीमपुर दीपा। क्षेत्र के गांव सैदपुरा उर्फ नाईपुरा में बुधवार की शाम 30 वर्षीय लोकेंद्र सिंह पुत्र ऋषिपाल ने आम के पेड़ से रस्सी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। लोकेंद्र सिंह गांव में चिकित्सा कार्य करता था। बुधवार की शाम घर से अपनी पत्नी नीतू देवी से गन्ने के खेत से पत्ती लाने के लिए कहकर गया था। कुछ देर बाद लोकेंद्र सिंह की पत्नी भी कृषि कार्य करने जंगल चली गई। उसने गन्ने के खेत में आम के पेड़ पर लोकेंद्र सिंह के शव को लटके देखा। सूचना पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच पड़ताल की तथा शव को नीचे उतारा गया।
विज्ञापन

लोकेंद्र सिंह ने आत्महत्या क्यों की, इस संबंध में परिजन कुछ नहीं बता पाए। वह तीन भाइयों में सबसे बड़ा था और उसकी छह वर्ष की एक बेटी है। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सीओ चांदपुर देश दीपक ने बताया कि मृतक के पिता ऋषिपाल सिंह ने मामले में तहरीर दी है। परिजन किसी पर कोई आरोप नहीं लगा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें