फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: रोडरोलर से बाइक टकराने पर युवक की मौत, पत्नी घायल

विज्ञापन
स्योहारा क्षेत्र में सहसपुर के पास वह रोड रोलर जिससे बाइक टकराने से महिला की मौत हुई। संवाद
विज्ञापन
बिजनौर, स्योहारा। स्योहारा-मुरादाबाद मार्ग पर रोड रोलर से एक बाइक की टक्कर हो गई। जिसमें बाइक सवार युवक की मौत हो गई जबकि उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हुई। घायल महिला को हायर सेंटर रेफर किया गया है। उधर, गमजदा माहौल में युवक के शव को सुपुर्द ए खाक कर दिया गया। स्योहारा के गांव मधुपुरा का रहने वाला शाहनवाज (22) पुत्र दिलशाद पत्नी जीनत को संग लेकर बाइक से ससुराल सहसपुर देहात जाने के लिए घर से निकला। मंगलवार की शाम करीब साढ़े नौ बजे बाइक सवार शाहनवाज स्योहारा-मुरादाबाद मार्ग पर गांव मकसूदपुर के पास पहुंचा तो आगे चल रहे रोड रोलर से उसकी बाइक टकरा गई। बताया गया कि रोड रोलर में पीछे की तरफ डिपर भी नहीं जल रहे थे और न ही कोई रिफलेक्टर लगा था।
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि बाइक सवार शाहनवाज को आगे चल रहा रोड रोलर रात के अंधेरे में नजर नहीं आया। रोड रोलर से टक्कर के बाद बाइक सवार शाहनवाज की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसकी पत्नी ज़ीनत गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल अवस्था में उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया।
पुलिस का कहना है अभी तक पीड़ित परिवार की तरफ से कोई तहरीर नहीं मिली है, जबकि रोड रोलर कब्जे में ले लिया गया है। बुधवार की शाम शाहनवाज के शव को सुपुर्दे खाक कर दिया गया है। बताया गया कि शाहनवाज की जीनत से सात दिसंबर को शादी हुई थी। शादी के चार महीने में ही शाहनवाज ने दुनिया छोड़ दी। जिससे परिवार में मातम छाया हुआ है।

स्योहारा क्षेत्र में सहसपुर के पास वह रोड रोलर जिससे बाइक टकराने से महिला की मौत हुई। संवाद

स्योहारा क्षेत्र में सहसपुर के पास वह रोड रोलर जिससे बाइक टकराने से महिला की मौत हुई। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें