फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवा किसानों को प्रतियोगिता के लिए किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
युवा किसानों को प्रतियोगिता के लिए किया जागरूक
विज्ञापन

धामपुर। गन्ना विभाग की ओर से राज्य स्तरीय गन्ना उत्पादन प्रतियोगिताओं में युवा गन्ना किसानों को प्रोत्साहित करने के लिए अनूठी पहल शुरू की गई है। इस पहल में राज्य गन्ना प्रतियोगिता वर्ष 2021-22 से प्रतियोगिता पुरस्कारों की श्रेणी में एक नई श्रेणी युवा गन्ना किसान (30 वर्ष की आयु तक) को शामिल किया गया है।
एससीडीआई अमित कुमार पांडेय ने बताया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने युवाओं को मिट्टी से जुड़ाव हेतु प्रोत्साहित करने के आदेश दिए हैं। युवा पीढ़ी को खेती से जोड़ते हुए स्वरोजगार उपलब्ध कराने हेतु निर्देश पारित किए गए हैं। जिसके अनुपालन में गन्ना विकास विभाग द्वारा प्रदेश के युवा गन्ना किसानों को गन्ने की खेती हेतु प्रतियोगी भावना का संचार करने के लिए कार्य शुरू कर दिया है। गन्ने की प्रति हेक्टेयर उपज बढ़ाने के लिए राज्य गन्ना प्रतियोगिता में पुरस्कारों की श्रेणी में एक नई श्रेणी युवा गन्ना किसान को भी शामिल किया गया है। बताया कि गन्ना कृषकों की आय बढ़ाने हेतु विभागीय योजनाओं और गतिविधियों के माध्यम से निरंतर प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

- प्रतियोगिताओं के बारे में बताया जा रहा है
अधिकारियों ने बताया कि इसके तहत परिक्षेत्रीय अधिकारियों द्वारा राज्य स्तर पर संचालित की प्रतियोगिताओं का प्रचार-प्रसार पेंटिंग, पोस्टर, बाउंड्रीवाल लेखन एवं गन्ना गोष्ठियों के माध्यम से किया जाएगा। जिससे गन्ना कृषकों को सभी प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए अधिक से अधिक संख्या में जागरूक किया जा सके।
विज्ञापन

- प्रथम पुरस्कार विजेता को मिलेंगे 15 हजार रुपये
राज्य गन्ना प्रतियोगिताओं के अंतर्गत पांचों श्रेणियों पेड़ी, शीघ्र पौधा, सामान्य पौधा, ट्रिप इरीगेशन विधि में सिंचाई तथा युवा गन्ना किमान के अंतर्गत प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार प्राप्त करने वाले कृषकों को क्रमश: 15 हजार, 10 हजार एवं 7500 रुपये की धनराशि विजेता कृषकों को पुरस्कार स्वरूप प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें