फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: जिले में आज 1136 जगह होगा योग कार्यक्रम

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर/बरुकी। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस आज मनाया जाएगा। योग कार्यक्रम के लिए प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है। जिले में रविवार को 1136 जगह योग कार्यक्रम का आयोजन होगा। जिला स्तर पर योग कार्यक्रम नेहरू स्पोर्ट्स स्टेडियम और गंगा बैराज के शीशमहल परिसर में आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन

नेहरू स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित होने वाले योग कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रभारी मंत्री कपिल देव अग्रवाल रहेंगे जबकि, गंगा बैराज पर योग कार्यक्रम नोडल अधिकारी परिवहन आयुक्त आशुतोष निरंजन कार्यक्रम की देखरेख में होगा। योग कार्यक्रम को लेकर स्टेडियम को सजाया जा रहा है। इसके अलावा प्रत्येक ब्लॉक और ग्राम पंचायत स्तर पर भी योग कार्यक्रम होंगे। प्रशिक्षकों द्वारा विभिन्न आसन और उनके फायदे बताए जाएंगे।
बरुकी। योग दिवस की पूर्व संध्या पर गांव इलाइचीपुर खड़कू उर्फ सिकेडा में योगाचार्य संजीव डबास ने प्रशिक्षुओं को योगाभ्यास कराया। उन्होंने कहा कि योग और प्राणायाम के माध्यम से शरीर को स्वस्थ रख सकते हैं। पद्मासन, ताड़ासन, मयूर आसन तथा कपालभाति, अनुलोम विलोम, भ्रामरी प्राणायाम का अभ्यास कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें