नजीबाबाद। दस्तावेज लेखकों की अनिश्चितकालीन हड़ताल से उप निबंधक कार्यालय का कामकाज चौथे दिन भी ठप रहा। उप निबंधक कार्यालय के बाहर दस्तावेज लेखकों ने प्रदर्शन करते हुए धरना दिया।
ई-पंजीकरण रजिस्ट्री माड्यूल के विरोध में उप्र दस्तावेज लेखक एसोसिएशन की स्थानीय शाखा द्वारा चलाया जा रहा धरना प्रदर्शन शनिवार को भी जारी रहा। शाखा अध्यक्ष मो. असलम कहा कि सरकार ई-पंजीकरण रजिस्ट्री मॉड्यूल लाकर सरकार विभाग की गोपनीयता को चुनौती देने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि अगर मॉड्यूल लागू होता है तो बड़ी संख्या में दस्तावेज लेखक, स्टांप विक्रेता और अधिवक्ताओं के सामने आर्थिक संकट उत्पन्न हो जाएगा।
प्रदर्शनकारियों ने ई-पंजीकरण रजिस्ट्री मॉड्यूल वापस होने तक धरना प्रदर्शन जारी रखने की बात कही। धरना प्रदर्शन में सौरभ कुमार, जीशान अख्तर, शशिकांत, गोविंद सिंह, अब्दुल रब, अनवर, रणधीर, ओजेश राजपूत, मुकुल शर्मा ,शहजाद आलम, रुचिन तोमर,अमित सिंघल, भानु प्रकाश, गौरव कश्यप, रविराज, बहार आलम, तेजपाल सिंह, मो. काशिफ, सरताज, अनवर शादाब, राजीव शर्मा सहित अनेक दस्तावेज लेखक, अधिवक्ता और स्टांप विक्रेता शामिल रहे।