बिजनौर पब्लिक स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने वाले प्रतिभागी। स्रोत स्कूल
बिजनौर। बिजनौर पब्लिक स्कूल में छात्र छात्राओं के लिए विभिन्न गतिविधियां का आयोजन कराया गया। कक्षा 6 से 8 तक के विद्यार्थियों का जूनियर इंटर हाउस क्रिकेट प्रतियोगिता कराई गई। क्रिकेट प्रतियोगिता में यलो हाउस और रेड हाउस ने फाइनल में अपनी जगह बनाई। रेड हाउस की टीम ने 6 ओवर में 40 रन बनाएं।
येलो हाउस की टीम ने इस स्कोर को 5.3 ओवर में लक्ष्य प्राप्त कर फाइनल मैच जीत लिया। यलो हाउस के कप्तान मुदित को अच्छे प्रदर्शन के लिए मैच ऑफ द मैच का खिताब दिया गया।
नर्सरी से यूकेजी कक्षा तक के छात्र-छात्राओं ने समर सॉफ्ट ड्रिंक एक्टिविटी के अंतर्गत नींबू पानी बनाया। कक्षा 1 से 2 तक के छात्र-छात्राओं ने आम से बनने वाले पेय जैसे मैंगो शेक, आम पन्ना ,आम लस्सी आदि पदार्थ बनाए। कक्षा तीन से पांच तक के छात्र-छात्राओं ने विभिन्न प्रकार के गर्मी में प्रयोग किए जाने वाले पेय पदार्थ तैयार किए।
खेल का शुभारंभ विद्यालय प्रबंधक महेंद्र सिंह व प्रधानाचार्य विकास कुमार त्यागी ने फीता काट कर किया। दोनों ने सभी विद्यार्थियों के कार्यों की प्रशंसा कर उनका उत्साह वर्धन किया।