फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

येलो हाउस ने बनाई सबसे सुंदर रंगोली

विज्ञापन
चांदपुर के फादरसन सीनियर सेकेंड्री पब्लिक स्कूल रंगोली बनाने वाले छात्र छात्राएं। - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
येलो हाउस ने बनाई सबसे सुंदर रंगोली
विज्ञापन

चांदपुर। फादरसन सीनियर सेकेंड्री पब्लिक स्कूल में दीपावली के उपलक्ष्य में प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। बुधवार को विद्यालय में प्राइमरी विंग की बोर्ड डेकोरेशन में ग्रीन हाउस ने प्रथम, रेड हाउस ने द्वितीय, ब्लू हाउस ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। यलोहाउस को सांत्वना पुरस्कार मिला।
रंगोली मेकिंग प्रतियोगिता में येलो हाउस प्रथम, ब्लू हाउस द्वितीय, ग्रीन हाउस तृतीय, रेड हाउस चतुर्थ, दीया मेकिंग प्रतियोगिता में अक्षय प्रथम, सुमित द्वितीय, नावेद तृतीय रहे। जूनियर विंग के बोर्ड डेकोरेशन में ब्लू हाउस प्रथम, रेड हाउस द्वितीय, येलो हाउस तृतीय, ग्रीन हाउस चतुर्थ, सीनियर विंग की रंगोली मेकिंग प्रतियोगिता में रेड हाउस प्रथम, येलो हाउस द्वितीय, ग्रीन हाउस तृतीय, ब्लू हाउस चतुर्थ, दिया मेकिंग प्रतियोगिता में फायजा, तरंग और अरहम ने प्रथम, आयशा, ईलमा, अरहम ने द्वितीय, रितिक ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। निर्णायक मंडल में प्रशांत शर्मा, शिवांगी पंडित, कंचन लता, सपना चौधरी आदि रहे। विद्यालय की प्रबंधक आभा सिंह, प्रधानाचार्य अमन कुमार ने त्योहार की बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, किड्स पैराडाइस में प्री नर्सरी, नर्सरी, यूकेजी, एलकेजी के बच्चों के लिए सुंदर क्रिया कलापों का आयोजन किया गया। इसमें ग्रीन लंच कंपीटीशन एवं दीपावली संबंधी प्रतियोगिता में कक्षा प्री नर्सरी से केजी तक प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं में अनवया, सिद्धार्थ, मोहम्मद आरूष, गुरुजोत सिंह, मिस्ठी अहलावत, रुकैया, अलीजा परवीन, अनुभा, अमन, बहारा, रैना, फीब्रा, शैली, हर्ष, नव्या, रियान, अजम, रितिक, कशफ, अमर, आहिल, कासिम, सक्षम, रूद्र प्रताप, रीजा, अश्वा, कुलसुम, हुमैरा, हमाद, परनिका, अयान, आरद, वली, नव्या, अली हसन, शरीफा, लायबा, अलीशा, हिब्रा, अदिल, संदर्भ, जिया, अबूजर, उदित, काशिफ, प्रतयुशा, सुबुद्घि, उषान, तृषा आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें