फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यशपाल सिंह बने शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
यशपाल सिंह बने शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष
विज्ञापन

नगीना। उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ ब्लॉक कोतवाली के हुए चुनाव में यशपाल सिंह दूसरी बार अध्यक्ष चुने गए। यशपाल सिंह ने रिकॉर्ड 90 मतों से जीत हासिल की। चुनाव में 269 शिक्षक, शिक्षिकाओं में से 256 ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

बुधवार की दोपहर बीआरसी पुरैनी के प्रांगण में हुए उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ ब्लाक कोतवाली की नई कार्यकारिणी के चुनाव अधिकारी संदीप कुमार व चुनाव पर्यवेक्षक नजमा खातून की देखरेख में हुई चुनाव प्रक्रिया हुई। चुनाव अधिकारी संदीप कुमार ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में यशपाल सिंह ने 173 व मुकेश कुमार ने 83 मत प्राप्त किए। उन्होंने बताया कि चुनाव में यशपाल सिंह 90 मतों से विजय घोषित हुए। मंत्री पद पर प्रीतम सिंह ने 164 लेकर रईस अहमद (92) को 72 मतों से हराया। कोषाध्यक्ष पद पर उदय राज सिंह (171) ने नवनीत कुमार मौर्य (85) को 86 वोटों से हराया। उन्होंने बताया कि 3 पदों के अलावा बाकी कार्यकारिणी के पदों का चुनाव निर्विरोध हुआ। जिसमें अरुण कुमार, निशा रानी, राणा जरीन, रविंद्र कुमार (उपाध्यक्ष), दिलशाद जहां, शाहीन खान, गजाला रूही, सुबोध कांत (संयुक्त मंत्री), राजपाल सिंह ( प्रचार मंत्री), श्याम भवी (आय-व्यय निरीक्षक), सुदेश कुमार (लेखाकार) चुने गए।
विज्ञापन

इस मौके पर संगठन के जिलाध्यक्ष सुधीर कुमार, भूपेंद्र कुमार, शिक्षाविद परवेज आदिल माही, नितिन चौहान ,गौरव चौहान नीरज सिंह आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें