फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलक्ट्रेट में प्रदर्शन, किसानों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
कलक्ट्रेट में प्रदर्शन, किसानों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन

बिजनौर। किसानों की समस्याओं को लेकर भाकियू लोकशक्ति के बैनर तले किसानों ने बुधवार को कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। बाद में सीएम को संबोधित एक ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। ज्ञापन में परिषदीय विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता और स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार की मांग की है।
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति के जिलाध्यक्ष चौधरी वीरसिंह सहरावत के नेतृत्व में पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं किसान कलक्ट्रेट पहुंचे। वहां उन्होंने अपनी प्रमुख मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। मांगों से संबंधित मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। जिलाध्यक्ष ने बताया कि प्राइमरी स्कूलों में सरकार मोटा बजट खर्च कर रही, लेकिन शिक्षा का स्तर अच्छा नहीं है। किसान, मजदूर के बच्चों को अच्छी शिक्षा दिलाने के लिए इनकी गुणवत्ता में सुधार किया जाना अति आवश्यक है। स्वास्थ्य सेवाओं का भी जिले में बुरा हाल है। वक्ताओं ने चेतावनी दी यदि उनकी समस्याओं का समाधान न हुआ तो वह आंदोलन करेंगे। इस दौरान चौधरी पद्म सिंह, सतवीर सिंह, अंबरीश चौधरी, जग्गन अली, रामकुमार सिंह, भूपेंद्र सिंह, शीशपाल सिंह, देवेंद्र सिंह, नौबहार सिंह, सरदार जरनैल सिंह, गजराज सिंह, गौरव चौधरी, योगेंद्र सिंह काकरान, नरेश कुमार, नागेंद्र चौधरी, तारा सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें