नांगलसोती में वीर शिवाजी को नमन करते हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ता।
- फोटो : NAZIBABAD
छत्रपति शिवाजी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की
नांगलसोती। हिंदू जागरण मंच के तत्वावधान में हिंदू साम्राज्य स्थापना दिवस मनाया गया। कार्यकर्ताओं ने छत्रपति शिवाजी महाराज के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर पुष्पांजलि अर्पित की।
हिंदू जागरण मंच नांगल के कार्यकर्ता बुधवार को उत्तम शुगर मिल चौराहा के शिव मंदिर में एकत्रित हुए। कार्यकर्ताओं ने छत्रपति शिवाजी के चित्र के सामने दीप प्रज्ज्वलित कर पुष्पांजलि अर्पित की। मंच के जिला महामंत्री गौरव चिकारा ने कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज ने ज्येष्ठ शुक्ल, त्रयोदशी के दिन हिंदु पद की स्थापना करके सारे संसार में रणभेरी बजा दी थी। शिवाजी ने मुगलों से लड़ाई लड़ते हूए हिंदू साम्राज्य की स्थापना की और हिंदू समाज को पहचान दिलाई। उन्होंने कहा कि हिंदू जागरण मंच इस दिवस को अपने प्रतिवर्ष के छह उत्सवों में एक हिंदू साम्राज्य दिवस के रूप में मनाता है।
इस अवसर पर हिंदू जागरण मंच नजीबाबाद के सहसंयोजक दीपक देशवाल, नांगल संयोजक हिमांशु राजपूत, सहसंयोजक कुणाल सिंह, अमित, अतुल राजपूत, गौरव कुमार, प्रिंस, हनी राणा, शुभम, पुलकित मौजूद रहे।