नजीबाबाद के प्राचीन मां काली मंदिर पर प्रसाद चढ़ाने को लाइन में खड़े श्रद्धालु।
- फोटो : NAZIBABAD
प्रसाद व नारियल चढ़ाकर मां भगवती की पूजा की
नजीबाबाद/मंडावली/नांगलसोती। चैत्र नवरात्रि की अष्टमी पर मां भगवती के मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। उपवास रख रहे श्रद्धालुओं ने घरों में पूजन कर कन्याओं को भोग लगाया और मंदिरों में प्रसाद व नारियल चढ़ाकर पूजा-अर्चना की।
नजीबाबाद की मालिनी नदी के किनारे प्राचीन मां काली मंदिर पर शनिवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। पुजारिन सावित्री देवी और उनके पुत्र बलराम ने मां काली की पूजा-अर्चना कराई। इसके बाद श्रद्धालुओं ने मां काली के दर्शन कर परिवार की खुशहाली की कामना की। नांगलसोती के मनोकामना सिद्धपीठ श्री महाकाली मंदिर में श्रद्धालुओं ने माथा टेककर मां काली का आशीर्वाद लिया। मंडावली के मुस्सेपुर स्थित देवी मंदिर में अष्टमी पर पुजारी महेंद्र गिरी की देखरेख में यज्ञ किया गया। मंदिर पर पहुंचे श्रद्धालुओं और नवविवाहित जोड़ों ने मां दुर्गा के दर्शन किए। श्रद्धालुओं राजपाल सिंह, सत्यवीर सिंह, बृजपाल सिंह, नेपाल सिंह, तरुण कुमार, धर्मेंद्र सिंह, नरपाल ठाकुर की ओर से आयोजित भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया। उधर, जलालाबाद के चौकपुरी स्थित मां देवी मंदिर में पंडित दीपक कुमार और कमेटी के सदस्य नरेश अग्रवाल, सुशील, राजीव, घनश्याम की देखरेख में श्रद्धालुओं ने प्रसाद चढ़ाया गया।