फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माना गमगीन है माहौल, पर हंसना भी दवा से कम नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
विश्व हास्य दिवस : ऑक्सीजन का स्तर भी सुधारती है हंसी
विज्ञापन

बिजनौर। मई के पहले रविवार को विश्व हास्य दिवस मनाया तो जाता है, लेकिन इसे आम जिंदगी में कम ही लोग शामिल करते हैं। इस समय भले ही माहौल गमगीन और कोरोना के डर का चल रहा हो, लेकिन यदि हंसने को अपने रूटीन में शामिल कर लिया जाए तो यह किसी महंगी दवा से कम नहीं। विशेषज्ञों की मानें तो यदि कुछ ही मिनट खिल खिलाकर हंस लिया जाए तो दो से तीन प्रतिशत ऑक्सीजन का स्तर बढ़ सकता है।
रविवार को विश्व हास्य दिवस मनाया गया। दुनियाभर के देशों में लाफ्टर क्लब चल रहे हैं, लेकिन यह दुर्भाग्य है कि जिस हंसी को योग ने बहुत पहले कई बीमारियों के लिए रामबाण मान लिया था, उसे अब यहां ज्यादातर जगहों पर उपहास की नजर से देखा जाता है। आज के समय में देखें तो हर तरह नकरात्मक सूचनाएं, गमगीन माहौल, कोरोना का डर और न जाने कितनी ही परेशानियों से लोग सहमे हुए हैं। ऐसे में एक छोटी से हंसी इन सभी समस्याओं पर दवा का काम कर सकती है।
विज्ञापन

1998 में पहली बार मनाया गया हास्य दिवस
विश्व हास्य दिवस मई महीने के पहले रविवार को मनाया जाता है। विश्व हास्य दिवस को पहली बार 11 जनवरी 1998 को मुंबई में मनाया गया। विश्व हास्य दिवस की स्थापना डॉ. मदन कटारिया ने की थी। हास्य योग में हंसने को कई बीमारियों का इलाज बताया गया है। विश्व हास्य दिवस की लोकप्रियता हास्य योग आंदोलन के माध्यम से पूरी दुनिया में फैल गई, आज पूरे विश्व में छह हजार से भी अधिक हास्य क्लब हैं। इसे मनाने का उद्देश्य विश्व में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करना था।
विज्ञापन

इम्यूनिटी बूस्टर है हंसी: डॉ नीरज चौधरी
शहर के जाने माने वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. नीरज चौधरी कहते हैं कि जिस तरह का माहौल है, उसमें इम्यूनिटी मजबूत रखना जरूरी है। तनाव को कम रखना भी जरूरी है। यदि व्यक्ति दस से 20 मिनट भी प्रतिदिन खुलकर हंस ले तो यह इम्यूनिटी बूस्टर का काम करता है। स्ट्रेस मैनेजमेंट बहुत अच्छे से होता है। साथ ही हार्ट से जुड़ी समस्या, बीपी, ब्लड सर्कुलेशन भी ठीक हो सकता है। ऐसे माहौल में हमें रोज हास्य दिवस मनाने की जरूरत है। यदि मुंह खोलते हुए खुलकर हंसा जाए तो हमारा दो से तीन प्रतिशत ऑक्सीजन लेवल भी बढ़ सकता है। तनाव से भी छुटकारा मिलेगा। दुनियाभर के साथ हमें भी इसे मनाने की आवश्यकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें