बिजनौर में जनपद के चित्रकारों की कार्यशाला इस बार 19 मार्च रविवार को बिजनौर कलक्ट्रेट में होगी। चित्रकारों से कहा गया है कि वे अपने पुराने चित्र भी डिस्पले के लिए ला सकते हैं।
कार्यक्रम संयोजिका रानी भाग्यवती महिला महाविद्यालय की कला प्रवक्ता रिचा शर्मा ने बताया कि इस बार 19 मार्च को जनपद के चित्रकार कलक्ट्रेट बिजनौर में एकत्र होंगे। सवेरे दस बजे से कार्यशाला प्रारंभ होगी। चित्रों की थीम होगी होली के रंग कैनवास के संग। चित्र पूरे होने पर उन्हें डिस्पले के लिए लगा दिया जाएगा।