फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चालक संघ की बेमियादी हड़ताल शुरू

Thu, 16 Mar 2017 11:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर में राजकीय  वाहन चालक संघ राजस्व विभाग  ने प्रशासन की हठधर्मिता के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। संघ एडीएम प्रशासन के वाहन चला रहे सफाईकर्मी को हटाने की मांग को लेकर बेमियादी हड़ताल पर चला गया है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को राजकीय वाहन चालक संघ राजस्व विभाग ने कलक्ट्रेट में धरना-प्रदर्शन किया। वाहन चालक संघ का आरोप है कि प्रशासन अपनी मनमानी कर रहा है। संघ ने प्रशासन से एडीएम प्रशासन की गाड़ी पर तैनात सफाईकर्मी जितेंद्र को हटाने व उसके स्थान पर वाहन चालक को तैनात करने की मांग की थी, लेकिन प्रशासन ने उनकी मांग की अनदेखी की है। धरने पर वक्ताओं ने कहा कि जब तक सफाईकर्मी को हटाकर चालक की तैनाती नहीं की जाएगी वह हड़ताल पर ही रहेंगे। राजकीय वाहन चालक संघ व उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ ने भी राजकीय वाहन चालक संघ को समर्थन दिया है। हड़ताल में जिलाध्यक्ष जोगेंद्र सिंह, पवन कुमार, अफजाल अहमद, शौराब, नदीम, धनीराम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें