उत्तराखंड से आने वाले श्रमिकों को बॉर्डर पर रोका
बिजनौर। लॉकडाउन का पालन कराने के लिए पुलिस ने जिले की सीमाओं को सील कर दिया है। उत्तराखंड से आने वाले श्रमिक परिवारों को मंडावर में उत्तराखंड बॉर्डर पर रोका गया है। सारथी हम फाउंडेशन के कार्यकर्ताओं ने जिला प्रशासन के सहयोग से इन परिवारों को खाने के पैकेट, बिस्किट, पानी की बोतल आदि सामान वितरित किया। इस दौरान मंडावर थानाध्यक्ष लव सिरोही, बालावाली चौकी इंचार्ज संदीप मलिक, संस्था प्रबंधक डॉ. नीरज चौधरी, अध्यक्ष डॉ. द्विपेेंद्र सिंह, उपप्रबंधक डॉ. निरूपमा चौधरी, महासचिव आशीष तोमर, कानूनी सलाहकार मोहित चौधरी, सचिन अग्रवाल, विपिन डोडवाल, हितेंद्र मलिक, विकास राणा आदि मौजूद रहे।
एक एक दिन का वेतन देने का आह्वान
बिजनौर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ की जिला कार्यकारिणी ने सभी माध्यमिक विद्यालयों से एक दिन का वेतन देने का आह्वान किया है। जिला उपाध्यक्ष गयूर आसिफ व जिलामंत्री विनोद कुमार ने बताया कि सभी शिक्षक एक दिन का वेतन मुख्यमंत्री राहत कोष में दान करेंगे। जिलाध्यक्ष विनेश त्यागी ने बताया कि संगठन ने हमेशा देश के लिए अपने दायित्वों का निर्वहन किया है। इस दौरान संगठन सदस्य ब्रजवीर सिंह, मोहित शर्मा, सुधांशु वत्स, चंद्रहास सिंह, रविंद्र शर्मा, धर्मवीर सिंह ने संगठन के फैसले का स्वागत किया।