इन साइकिलों पर पीला रंग कराया गया। टायर ट्यूब बदलाव दिए गए। बिजनौर शहर में साइकिल के लिए दस स्टैंड बनाए गए और साइकिलों को किराए पर देने का निर्णय लिया गया। चार घंटे के लिए पांच रुपये व 12 घंटे के लिए दस रुपये में साइकिल किराए पर दी जाएगी। साइकिल स्टैंड से किराए पर साइकिल लेने वाले को टोकन मिलेगा।
साइकिल को किराए पर लेने वाला समय पूरा होने पर किसी भी स्टैंड पर छोड़कर जाएगा। हर साइकिल स्टैंड पर साइकिल स्टैंड तैनात होगे। चार घंटे से ज्यादा साइकिल रखने पर दस रूपये किराया वसूला जाएगा।
मंगलवार को तहसील बिजनौर में इसका शुभारंभ किया गया। संयुक्त मजिस्ट्रेट विक्रमादित्य मलिक के मुताबिक सभी साइकिल ठीक कराकर नई बना दी गई है। इस योजना के तहत ये साइकिल किराए पर चलेंगी। सभी साइकिलो के लिए शहर में दस स्टैंड बने हैं।
ये बने स्टैंड
बिजनौर में कलक्ट्रेट्र, तहसील, शास्त्री चौक, जिला अस्पताल, रोडवेज बस स्टैंड, नगर पालिका, शहर कोतवाली रामलीला मैदान, चांदपुर की चुंगी मुस्लिम फंड पर साइकिल स्टैंड बने हैं। किराए पर लेने वालो कही भी साइकिल छोड़कर जा सकता हैं। साइकिल कही ले जाने पर कार्रवाई होगी।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/