अफजलगढ़ के गांव घासीवाला कल्लूवाला में धारा नदी के तटबंध की सुरक्षा के लिए लगाये मिटटी से भरे कटट
- फोटो : BIJNOR
धारा नदी से कटान रोकने के लिए तटबंध पर कार्य शुरू
अफजलगढ़। कल्लूवाला के निकट गांव घासीवाला के समीप बह रही धारा नदी से भूमि कटान को रोकने के लिए तटबंध पर सिंचाई विभाग की ओर से मिट्टी के कट्टे भरकर रखने का कार्य शुरू किया गया।
पहाड़ों पर लगातार वर्षा होने से धारा नदी में उफान आता है। कई वर्षों से लगातार धारा नदी में उफान के कारण पानी का वेग बहुत ज्यादा हो जाता है। वह आसपास के खेतों की भूमि का कटान करना शुरू कर देता है। धारा नदी के पानी से गांव को बाढ़ से बचाने के लिए सिंचाई विभाग की ओर से तटबंध पर मिट्टी भरे कट्टे रख कर मरम्मत का कार्य शुरू कराया। सिंचाई विभाग के एक्सईएन रामबाबू ने बताया कि बरसात से पूर्व ही तटबंध को पानी के कटाव से रोकने के लिए जगह जगह कट्टे लगाने का कार्य शुरू करा दिया गया है। मिट्टी से भरे कट्टों को तटबंध के निकट रखकर उन पर नाइलोन की क्रेट लगाई जा रही है। बरसात से पूर्व ही काम को समाप्त करा दिया जाएगा।