फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: न्यायालयों में कार्य बहिष्कार, अधिवक्ताओं का प्रदर्शन जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
धामपुर। बार एसोसिएशन धामपुर के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को तहसील में तहसीलदार सहित सभी न्यायालयों में न्याय कार्यों का बहिष्कार कर तीसरे दिन भी प्रदर्शन किया । प्रदर्शनकारियों की मांग की थी कि जब तक धामपुर तहसीलदार का स्थानांतरण नहीं होता है तो आंदोलन जारी रहेगा। आरोप है कि तहसील में इस कदर भ्रष्टाचार हावी है कि जनता के जायज काम भी नहीं हो पा रहे हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को प्रदर्शन से पहले अधिवक्ता तहसील के गेट पर पूर्व अध्यक्ष राजपाल सिंह के चेंबर के बाहर एकत्र हुए। यहां अध्यक्ष विनोद कुमार सैनी के अध्यक्षता में सभा का आयोजन हुआ। बैठक में अधिवक्ताओं ने तहसीलदार धनराज कुमार सहित अन्य अधिकारियों की कार्य प्रणाली को लेकर असंतोष जताया। आरोप लगाया कि तहसील में भ्रष्टाचार चरम पर हावी है। अधिकारी अपने अधिकारों का उल्लंघन कर जनता को गुमराह कर स्वार्थों को पूर्ण करने में लगे हैं। बगैर पैसों के दाखिल खारिज नहीं हो रहे हैं। कोई भी अधिकारी समय से तहसील में अपने दफ्तर में हाजिर होकर जनता की समस्याओं को नहीं सुनता। कोई विरोध करने का प्रयास करता है तो ऐसे लोगों को सूचीबद्ध कर उनके खिलाफ कार्रवाई करने की घेराबंदी बनाने का प्रयास किया जाता है।
इसके बाद अधिवक्ताओं ने तहसीलदार सहित सभी न्यायालयों में न्यायिक कार्यों का बहिष्कार कर प्रदर्शन किया। चेताया कि जब तक समस्याओं का समाधान नहीं होगा। आंदोलन जारी रहेगा। प्रदर्शनकारियों में देवेंद्र सिंह, गजेंद्र सिंह,विनय कुमार गुप्ता, आलोक कुमार, प्रशांत कुमार, पुष्पेंद्र कुमार, अजय कुमार सैनी, अरविंद कुमार, परशुराम सिंह, जयवीर सिंह, कमल वीर सिंह, सादान एडवोकेट, लोकेंद्र पाल सिंह, उमाशंकर शर्मा, शाहिद अली आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें