फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेले में काष्ठ कला बनी आकर्षण का केंद्र

विज्ञापन
नजीबाबाद के एनआईआईटी में सांस्कृतिक समारोह और मेले का उद्घाटन करते मुख्यअतिथि। - फोटो : NAZIBABAD
विज्ञापन
मेले में काष्ठ कला बनी आकर्षण का केंद्र
विज्ञापन

नजीबाबाद। एनआईआईटी में सांस्कृतिक समारोह और फेट मेले में भारतीय संस्कृति से जुड़ी मनोहारी प्रस्तुतियां दी गई। एनआईआईटी के एमडी इंजी. अवनीश अग्रवाल के नेतृत्व में आयोजित सांस्कृतिक समारोह और फेट मेले का उद्घाटन डॉ. बीना सिंह, साहू राकेश अग्रवाल, डॉ. संदीप अग्रवाल, डॉ. राखी अग्रवाल ने संयुक्त रूप से फीटा काटकर किया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि डॉ. बीना अग्रवाल ने व्यवसायिक और शैक्षिक पाठ्यक्रमों से जुड़े विद्यार्थियों ने मेले में विभिन्न प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। संस्थान की ओर से मेले में मनोहारी बैंड धुन, काष्ठ कला से संबंधित कलाकृतियों, सजावटी वस्तुओं, खाद्य व्यंजनों, खेल आदि के स्टॉल आकर्षण के केंद्र रहे। जसवंत के संचालन में आयोजित सांस्कृतिक एंव मेला आयोजन में लक्की ड्रा निकाला गया। मो. अलीम लक्की ड्रा के एलईडी टीवी विजेता रहे। बीना को स्मार्टफोन और बृजमोहन को बूफर स्पीकर लक्की ड्रा में मिला। कार्यक्रम में संस्थान के कार्यकारी निदेशक अभिनव अग्रवाल, श्रद्धा माहेश्वरी, पूनम अग्रवाल, राकेश अग्रवाल, डॉ. नीलावती, नवल अग्रवाल, मोहित गुप्ता, डॉ. रामकिशोर, डॉ. पीसी राम, अंकुश गुप्ता, मनोज खारियान, दीपा सिंह, रूपक आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें