नजीबाबाद में राष्ट्रीय जीत कने-डो चैंपियनशिप से नजीबाबाद के तीन खिलाड़ी पदक जीतकर लौटे। दिल्ली स्थित तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित 19वीं राष्ट्रीय जीत कुने-डो चैंपियनशिप में नजीबाबाद के ग्रामीण अंचलों की प्रतिभाओं ने जलवा बिखेरा।
सीनियर वर्ग के 60-65 किलोग्राम वर्ग में ग्राम शाहजहांपुर निवासी सौरभ कुमार ने स्वर्ण, 54-60 किलोग्राम वर्ग में ग्राम गढ़वाला निवासी राज कुमार ने कांस्य और 50-52 किलोग्राम वर्ग में गढ़वाला निवासी शिवकुमार ने कांस्य पदक जीता। तीनों खिलाड़ियों को आयोजक संस्था के ग्रांड मास्टर विवेक कौशिक, उपाध्यक्ष विवेक चौधरी और सचिव विकास कौशिक ने सर्टिफिकेट प्रदान कर प्रोत्साहित किया।