फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेशनल वेट लिफ्टिंग में जीता गोल्ड मेडल

Thu, 08 Dec 2016 01:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
मेडल के साथ विवेक कुमार। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
जिले के युवा वेटलिफ्टर विवेक कुमार ने 12वीं यूथ नेशनल चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतकर जिले का नाम रोशन किया है। विवेक कुमार इससे पहले भी अनेक प्रतियोगिताओं में मेडल जीत चुका है। नेहरू स्पोर्ट्स स्टेडियम में उपक्रीड़ा अधिकारी जयवीर सिंह ने विवेक कुमार को सम्मानित किया।
विज्ञापन


गांव भूरापुर निवासी आईटीबीपी में जवान नरपाल सिंह के 17 साल के बेटे विवेक कुमार की मेहनत को देखकर गांव बिलाई के पूर्व वेट लिफ्टर उपेंद्र सिंह ने विवेक कुमार को अपने वेटलिफ्टिंग जिम में कोचिंग देनी शुरू कर दी।

भुवनेश्वर में आयोजित 12वीं यूथ नेशनल वेट लिफ्टिंग प्रतियोगिता में विवेक कुमार ने स्नैच में 114 किलो और क्लीन एंड जर्क में 145 किलो वजन उठाया।  दोनों के अंकों के आधार पर विवेक कुमार प्रतियोगिता में प्रथम रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसे गोल्ड मेडल देकर सम्मानित किया गया। विवेक कुमार 2018 में ऑस्ट्रेलिया में होने वाले कॉमनवेल्थ गेम्स में भाग लेने की तैयारी में जुट गया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें