फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं का आत्मविश्वास होगा मजबूत : प्रभारी मंत्री

Sun, 21 Sep 2025 12:17 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
बिजनौर कलक्ट्रेट सभागार में मिशन शक्ति 5.0 के शुभारंभ पर महिला पुलिसकर्मी को सम्मानित करते अति​
विज्ञापन
बिजनौर। प्रदेश सरकार के सीएम योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में मिशन शक्ति फेज पांच का शुभारंभ किया। सीएम के इस कार्यक्रम का लाइव प्रसारण बिजनौर में भी देखा गया। साथ ही जिले के सभी थानों में मिशन शक्ति केंद्र स्थापित कर प्रभारी मंत्री ने कहा इससे महिलाओं का आत्मविश्वास मजबूत होगा।
विज्ञापन

शनिवार को कलक्ट्रेट के सभागार में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता जिले के प्रभारी मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने की। स्क्रीन पर सीएम योगी के कार्यक्रम को स्क्रीन पर देखा गया और उनके संदेश को सुना। प्रभारी मंत्री ने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं की सुरक्षा और उनमें आत्मविश्वास की भावना को मजबूत बनाने के लिए 1090, 112, 181, 1076, 1098, 108, 102 तथा 1930 जैसे महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबर जारी कर 24 घंटे सहायता उपलब्ध कराने की सुविधा प्रदान कराई गई है।
प्रभारी मंत्री ने पुलिस परामर्शदाता केंद्र पर तैनात महिला कांस्टेबल आशु को 215 से अधिक परिवारों के पुनर्मिलन के सफल प्रयास करने पर सम्मानित किया गया। डीएम जसजीत कौर ने सामूहिक रूप से स्वच्छता की शपथ ग्रहण कराई गई। सदर विधायक सूचि चौधरी, भाजपा जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौहान, एसपी अभिषेक झा, एडीएम प्रशासन विनय कुमार सिंह, डिप्टी कलेक्टर हर्ष चावला आदि समेत जन प्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस लाइन में अधिकारियों और पुलिसककर्मियों ने मिशन शक्ति के तहत मिशन शक्ति केंद्रों के स्थापना दिवस पर प्रसारण देखा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें