फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान आंदोलन में शामिल होने को अब कूच करेंगी महिलाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
किसान आंदोलन में शामिल होने को अब कूच करेंगी महिलाएं
विज्ञापन

बिजनौर। दिल्ली सीमा पर चल रहे आंदोलन में अब किसानों की पत्नी भी शामिल होंगी। भाकियू के युवा प्रदेश अध्यक्ष निगम चौधरी ने महिलाओं के साथ आंदोलन में शामिल होने और कंधे से कंधा मिलाकर हक के लिए लड़ाई लड़ने की बात कही है।
विज्ञापन

निगम चौधरी ने प्रेस को जारी बयान में कहा कि प्रदेश सरकार में अत्याचार की पराकाष्ठा हो चुकी है। आंदोलन में अब तक करीब 60 किसानों की जान जा चुकी है लेकिन सरकार तारीख पर तारीख ही दे रही है। अब इसे बर्दाश्त कर पाना मुश्किल हो रहा है। कहा कि किसानों की लड़ाई केवल हक की ही नहीं बल्कि में आने वाली पीढ़ी का भविष्य बचाने की भी है। महिलाओं को भी आंदोलन में अधिक से अधिक संख्या में हिस्सा लेना होगा। कहा कि वे खुद भी परिवार सहित किसान आंदोलन में शामिल होने के लिए दिल्ली जा रही है। बाकी महिलाओं को भी अधिक से अधिक संख्या में आंदोलन से जोड़ा जाएगा। कहा कि महिलाएं भी सुनिश्चित करेंगी कि इस आंदोलन में हर हाल में जीत होगी। महिलाएं भी हर कुर्बानी के लिए तैयार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें