फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिशन शक्ति से जागरूक होंगी महिलाएं

विज्ञापन
बिजनौर में अमर उजाला के अपराजिता के वेबिनार में भाग लेते महिलाएं। - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
मिशन शक्ति से जागरूक होंगी महिलाएं
विज्ञापन

बिजनौर। अमर उजाला फाउंडेशन के कार्यक्रम अपराजिता के अंतर्गत आयोजित वेबिनार में महिलाओं ने मिशन शक्ति को महिलाओं के हित में बताया। कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों से महिलाओं में जागरूकता आती है और उनका आत्मविश्वास बढ़ता है।
नारी शक्ति संगठन की उपाध्यक्ष शारदा चौधरी का कहना है कि मिशन शक्ति मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उत्तर प्रदेश सरकार की महिलाओं को सशक्त करने की अच्छी पहल है। मिशन शक्ति से जहां महिलाओं में जागरूकता बढ़ेगी वहीं महिलाओं के विरुद्ध होने वाले अपराधों को रोकने में भी सहायता मिलेगी। वेबिनार से जुड़ी राष्ट्रीय लोकदल महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष पूनम चौधरी का कहना है कि महिलाओं पर होने वाले अत्याचारों को रोकने के लिए पुलिस की भूमिका को बढ़ाना होगा। शिक्षिका श्वेता अग्रवाल का कहना है कि मिशन शक्ति के अंतर्गत महिलाओं को जागरूक करना एक अच्छी पहल है। हाथरस कांड के बाद बवाल होने पर महिलाओं के प्रति अपराधियों का नजरिया बदला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गृहिणी चिंकी गुप्ता का कहना है कि आज भी महिलाओं के प्रति अनेक गलत प्रथाएं प्रचलित हैं। मिशन शक्ति के अंतर्गत महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति सचेत करना सराहनीय पहल है। शिक्षिका पवन लता शर्मा का कहना है कि योजनाओं का धरातल पर लागू होना अनिवार्य है। कई बार कागजों पर योजनाएं दम तोड़ देती है। प्रधानमंत्री जन कल्याण योजना अभियान की जिला अध्यक्ष सरिता सैनी का कहना है कि मिशन शक्ति से महिलाओं पर होने वाले अत्याचारों में त्वरित कार्रवाई करने का प्रावधान किया गया है। वहीं यदि मामला झूठा पाया जाता है तो संबंधित महिला के विरुद्ध भी कार्रवाई का प्रावधान है। इससे महिला उत्पीड़न के मामले कम होंगे एवं फर्जी प्रकरणों को भी रोका जा सकेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें