फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाएं बेहिचक करें शिकायत, तत्काल मिलेगी मदद

विज्ञापन
बिजनौर थाने में महिला हेल्प डेस्क का के शुभारंभ कार्यक्रम में उपस्थित अतिथिगण। - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
महिलाएं बेहिचक करें शिकायत, तत्काल मिलेगी मदद
विज्ञापन

बिजनौर। मिशन शक्ति अभियान के तहत शहर कोतवाली में आयोजित कार्यक्रम में विधायक सुचि चौधरी, डीएम रमाकांत पांडेय, एसपी डॉ. धर्मवीर सिंह व भाजपा जिलाध्यक्ष सुभाष वाल्मीकि ने संयुक्त रूप से महिला डेस्क का उद्घाटन किया। विधायक ने कहा कि महिलाएं बेहिचक हेल्प डेस्क पर अपनी समस्याएं बताएं, उन्हें तत्काल मदद मिलेगी।
विज्ञापन

डीएम रमाकांत पांडेय ने कहा कि महिलाएं थाने जाने से बचती थीं, लेकिन वह फोन पर भी अपनी समस्या बता सकती हैं। एसपी डॉ. धर्मवीर सिंह ने कहा कि महिला हेल्प डेस्क 24 घंटे हर थाने में चालू रहेगी। महिलाएं किसी भी वक्त अपनी समस्याएं लेकर आ सकती हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष सुभाष वाल्मीकि ने कहा कि सरकार ने महिला डेस्क चालू करके बड़ा काम किया है। कार्यक्रम के दौरान लोगों को एलईडी पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का भाषण भी सुनवाया गया। इस मौके पर सीडीओ केपी सिंह, एसपी सिटी लक्ष्मी निवास मिश्र, शहर कोतवाल राजेश सोलंकी आदि मौजूद रहे। महिला थाने में महिला हेल्प डेस्क का समाजसेवी लक्ष्मी वर्मा व शोभा शर्मा ने फीता काटकर उद्घाटन किया। इस मौके पर दरोगा मीनाक्षी गुप्ता समेत थाने का सभी स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें