फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वयं सहायता समूह की महिलाएं गांवों में बांटेंगी पुष्टाहार

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वयं सहायता समूह की महिलाएं गांवों में बांटेंगी पुष्टाहार
विज्ञापन

बिजनौर। राष्ट्रीय आजीविका मिशन से जुड़े स्वयं सहायता समूह की महिलाएं पुष्टाहार तैयार करके गांवों में बांटेंगी। अब तक आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों द्वारा बांटा जा रहा था। जिले में पुष्टाहार तैयार करने के 22 प्लांट लगेंगे।
विज्ञापन

उपायुक्त रोजगार ज्ञान सिंह ने बताया कि अब तक गांवों में महिला व बच्चों को पुष्टाहार बांटने की जिम्मेदारी आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के पास थी। निजी संस्थाएं पुष्टाहार तैयार करतीं हैं। अब पुष्टाहार तैयार करके बांटने का काम समूह की महिलाएं करेंगी। हर ब्लॉक में पुष्टाहार तैयार करने के दो प्लांट लगेंगे। हर प्लांट में 20 महिलाएं कम करेंगी। पुष्टाहार का सीलिंग पैकिंग भी यहीं होगा। आंगनबाड़ी गांव वार महिलाओं की संख्या एवं मात्रा की सूची महीनेवार देंगी। एनआरएलएम के निदेशक ने रविवार की शाम विडियो कांफ्रेंसिंग से इस बारे में निर्देश दिए हैं। अगले दो दिन वितरण प्लान तैयार करने को कहा गया है। बताया कि दूसरे राज्यों से आई महिलाओं को समूहों से जोड़ा जा रहा है। प्रवासी महिलाओं को रोजगार आवंटन में प्राथमिकता होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें