फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दरियापुर में किराए का मकान देखने गई महिला की हत्या

विज्ञापन
नजीबाबाद के दरियापुर में महिला की हत्या के बाद जमा क्षेत्रवासी। - फोटो : NAZIBABAD
विज्ञापन
दरियापुर में किराए का मकान देखने गई महिला की हत्या
विज्ञापन

नजीबाबाद (बिजनौर)। अपने संबंधी के लिए किराए का मकान देखने गई एक महिला की मकान में किराए पर रह रहे व्यक्ति ने हत्या कर दी। जबकि महिला का पुत्र घायल हो गया।
नजीबाबाद के दरियापुर क्षेत्र में नूर अहमद के मकान में टांडा माईदास निवासी जावेद किराए पर रहता है। बुधवार रात दरियापुर निवासी नफीस अहमद, उसकी पत्नी गुलशन और पुत्र अजीम तीनों लोग गुलशन की बहन फातमा के लिए किराए का कमरा देखने नूर अहमद के घर पहुंचे। किराए के मकान में पहले से रह रहे जावेद का उनसे विवाद हो गया। आरोप है कि जावेद ने नफीस अहमद, उसकी पत्नी गुलशन और पुत्र अजीम से मारपीट शुरू कर दी। जावेद ने धारदार हथियार से 30 वर्षीय गुलशन के पेट में वार किया। उपचार के लिए ले जाते समय गुलशन की मौत हो गई। जबकि अजीम घायल हो गया।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही थाना प्रभारी संजय शर्मा मौके पर पहुंचे। एसपी सिटी ने देर रात घटनास्थल पर पहुंचकर हत्याकांड के बारे में जानकारी की। पुलिस ने गुलशन का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिजनौर भेज दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

एसपी डाक्टर धर्मवीर सिंह ने बताया कि महिला अपने संबंधी के लिए किराए का मकान देखने गई थी। महिला की हत्या के मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें