फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: पुलिस चेकिंग बताकर महिला को रोका और लूट लिए सोने के कंगन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिजनौर। दवाई लेकर लौट रही एक बुजुर्ग महिला को दो बाइक सवार बदमाशों ने पुलिस चेकिंग बताकर रोक लिया और उसके कंगन लूट लिए। पीड़ित महिला ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। उधर, पुलिस मामले में सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान में जुटी है। महिला ने बताया कि एक बदमाश वर्दी पहने हुए था और खुद को पुलिसकर्मी बता रहा था।
हरिद्वार निवासी 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला सरोज बिजनौर शहर के पंचवटी कॉलोनी में रहने वाली अपनी बेटी शिखा के घर आई हुई थी। शनिवार की दोपहर बुजुर्ग महिला दवाई लेने के लिए गई थी, जहां से लौटते हुए सिविल लाइन में बाइक सवार दो युवक उसे मिले।
विज्ञापन

दोनों आरोपियों ने महिला से कहा कि आगे पुलिस की चेकिंग चल रही है। इसलिए वह अपने कंगन उन्हें दिखाएं। कहां कि अगर कंगन उन्हें दिखा दोगी तो पुलिस की चेकिंग में परेशान नहीं होना पड़ेगा। शुरुआत में महिला ने कहा कि यह कंगन सोने के नहीं है, आर्टिफिशियल है।
इस पर आरोपी बोले कि कोई बात नहीं फिर भी तुम अपने कंगन हमें दिखा दो। महिला ने बताया कि वह नहीं मानी तो एक बदमाश ने हाथ पकड़ लिए, दूसरे ने जबरन कंगन लिकाल लिए। इसके बाद बदमाश बाइक पर बैठकर फरार हो गए।
विज्ञापन

मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। इस संबंध में सीओ सिटी संग्राम सिंह का कहना है कि आरोपी की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज कंगाली जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।क
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें