फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: कंटेनर की टक्कर से स्कूटी सवार महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। शहर में चक्कर मार्ग पर सेल टैक्स चौराहे के पास कंटेनर ने पीछे से स्कूटी में टक्कर मार दी। हादसे में 55 वर्षीय लता गुप्ता गंभीर रूप से घायल हो गई। बाद में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन


कस्बे मोहल्ला बाजार कला निवासी अरविंद गुप्ता का कस्बे में प्रकाश पब्लिक स्कूल संचालित है। रविवार दोपहर अरविंद की पत्नी लता स्कूटी से अपने बेटे उमंग के साथ बिजनौर में चक्कर मार्ग पर बन रहे निर्माणाधीन मकान पर जा रही थी। जैसे ही स्कूटी सेल टैक्स चौराहे पर पहुंची तो पीछे से आ रहे कंटेनर ने टक्कर मार दी। कंटेनर का पहिया उनके पैरों पर चढ़ गया। वह गंभीर रूप से घायल हो गई। लता गुप्ता को परिजन और पुलिस मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां से हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। मेरठ पहुंचते ही उनकी मौत हो गई। पुलिस ने कंटेनर को कब्जे में ले लिया है जबकि, चालक फरार हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। लता की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। उनके दो बेटी व तीन बेटे हैंं। बेटियों की शादी हो चुकी है। सीओ सिटी अभय कुमार पांडेय का कहना है कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें