हल्दौर। गांव बिलाई के निकट दूध टैंकर से टकराकर बाइक सवार थाना नगीना के गांव जलालपुर बांगर निवासी पूनम (42) की मौत हो गई, जबकि उसका पति धर्मेंद्र कुमार घायल हो गया।
दंपती बिजनौर से दवा लेकर अपने घर जा रहा था। पुलिस के अनुसार गांव बिलाई के पास रविवार शाम उनकी बाइक की दूध के टैंकर से टक्कर हो गई। हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। राहगीरों ने घायल धर्मेंद्र को नहटौर सीएचसी में भर्ती कराया। इसके बाद परिजन उसे उपचार के लिए निजी चिकित्सक के यहां ले गए। पुलिस ने दूध टैंकर चालक को वाहन समेत पकड़ लिया और थाने ले गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।