फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: बुखार पीड़ित की मौत, गलत उपचार का आरोप

Sun, 28 Sep 2025 06:13 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
अफजलगढ़/कादराबाद। गांव हिदायतपुर चौहड़वाला निवासी मेहर सिंह उर्फ पप्पू (45) पुत्र स्वरूप सिंह को दो दिन से बुखार आ रहा था। शनिवार को उसकी अधिक हालत खराब होने पर परिजन गांव के ही डॉक्टर के पास ले गए। जहां रोगी को इंजेक्शन लगाते हुए भर्ती कर लिया गया।
विज्ञापन

इसके बाद डॉक्टर ने युवक को ग्लूकोज लगाया। उपचार के दौरान ही युवक की और हालत खराब होती चली गई। परिजन युवक को काशीपुर ले जा रहे थे। रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। मृतक के भाई प्रेम सिंह ने डॉक्टर पर अपने भाई का गलत तरीके से इलाज करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है।
आरोप है कि डॉक्टर के पास कोई वैध डिग्री नहीं है और वह मेडिकल स्टोर का संचालन करता है। मृतक के दो बच्चे हैं। सीओ आलोक सिंह का कहना कि घटना की जांच कर आवश्यक कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें