फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: माहे की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत, पति घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

किरतपुर। खेत से निकलकर अचानक हाईवे पर आया माहा बाइक से टकरा गया। इसमें बाइक सवार ज्योति (37) की मौत हो गई जबकि पति राजवीर गंभीर रूप से घायल हुए। महिला की मौत से दिवाली की खुशियां मातम में बदल गईं। यह हादसा रविवार की दोपहर मेरठ-पौड़ी नेशनल हाईवे पर गांव चिड़ियापुर के पास हुआ।
थाना किरतपुर क्षेत्र के गांव आजमपुर उर्फ खानपुर निवासी राजवीर सिंह अपनी पत्नी ज्योति (37) के साथ बाइक पर सवार होकर बिजनौर जाने के लिए घर से निकले। बाइक सवार दंपती भनेड़ा टोल प्लाजा से बिजनौर की ओर गांव चिड़ियापुर के पास पहुंचे तो सामने अचानक सड़क पर माहा आ गया। सड़क पार कर रहे माहे से उनकी बाइक टकरा गई। टक्कर लगते ही बाइक सवार पति-पत्नी सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को मेडिकल अस्पताल बिजनौर में भर्ती कराया। वहां चिकित्सकों ने ज्योति को मृत घोषित कर दिया, जबकि राजवीर सिंह का उपचार चल रहा है। बताया गया कि राजवीर सिंह पत्नी के संग दिवाली पर रिश्तेदारी में मिठाई देने के लिए बिजनौर जा रहे थे।
नजीबाबाद सीओ सुनील कुमार ने बताया कि महिला के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद अंतिम संस्कार कर दिया गया है। जंगली जानवर माहे की टक्कर की वजह से हादसा हुआ है।
विज्ञापन

कार की टक्कर से दो बाइक सवार घायल
नूरपुर। शनिवार की शाम करीब 7:30 बजे गांव गुनियाखेड़ी निवासी बाइक सवार दिनेश कुमार अपने साथी संजीव कुमार के साथ घर लौट रहे थे। गोहावर चौक के पास कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर परिजन घायलों को निजी अस्पताल ले गए। घटना के बाद कार चालक गाड़ी लेकर भाग गया। पुलिस ने गांव गुनियाखेड़ी निवासी सतेंद्र सिंह की तहरीर पर कार चालक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली है। सीओ देश दीपक ने बताया कि संबंधित धाराओं में कार्रवाई की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें