फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शफीपुर बलदाना में गला दबाकर महिला की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
शफीपुर बलदाना में गला दबाकर महिला की हत्या
विज्ञापन

नूरपुर (बिजनौर)। ग्राम शफीपुर बलदाना में सोमवार रात ससुराल वालों ने दहेज के लिए विवाहिता की गला दबाकर हत्या कर दी। विवाहिता की शादी दो साल पहले हुई थी और उसने सात माह पहले ही एक बच्चे को जन्म दिया था। पुलिस ने मृतका के पिता की तहरीर पर पति समेत पांच के विरुद्ध दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

अमरोहा जनपद के ग्राम पारा खालसा निवासी नसीर अहमद ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि उसने दो वर्ष पूर्व अपनी पुत्री फरीम का निकाह ग्राम बलदाना निवासी आसिफ के साथ की थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही उसकी पुत्री के ससुराल वाले दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। करीब सात माह पहले फरीम ने एक पुत्र को जन्म दिया, लेकिन बच्चा होने के बाद भी उसके ससुराल वालों के रबैये में कोई बदलाव नहीं आया। सोमवार की रात पति आसिफ, ससुर आबिद, देवर दानिश, ननद अंजुम व अनजाना ने उसकी पुत्री की गला दबाकर हत्या कर दी। सूचना पर वह परिजनों के साथ वहां पहुंचा तो फरीम उसे मृत पड़ी मिली। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पति समेत उपरोक्त पांचों के विरुद्ध दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक रविंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है तथा आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें