थ्री व्हीलर पलटने से महिला की मौत, तीन घायल
बिजनौर, नहटौर। बाइक को बचाने के प्रयास में थ्री व्हीलर पलट गया। एक महिला की मौत हो गई एवं तीन घायल हो गए। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। दो महिलाओं की हालत चिंताजनक देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
नूरपुर की ओर से नहटौर आ रहे थ्री व्हीलर के सामने चक मोड़ के निकट पैट्रोल पंप के सामने अचानक बाइक आ गई। बाइक को बचाने के प्रयास में थ्री व्हीलर अनियंत्रित होकर पलट गया। थ्री व्हीलर में सवार गांव समसपुर निवासी कलावती (60 वर्ष), गांव मेहरअलीपुर निवासी 65 वर्षीय कृष्णा और गांव धनुपुरा मच्छमार निवासी 35 वर्षीय कौशल देवी, दबथला निवासी चेतराम (70 वर्ष) घायल हो गए। लोगों ने उन्हें उपचार के लिए सीएचसी भर्ती कराया। जहां कलावती एवं कृष्णा की हालत नाजुक देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। कलावती की उपचार के दौरान मौत हो गई। चालक थ्री व्हीलर को मौके पर छोड़कर एवं बाईक सवार फरार हो गए।