चांदपुर में थाना कोतवाली देहात के गांव दौलताबाद निवासी अबरार अपनी बहन शाहिन और मुसरीन के साथ बाइक पर चांदपुर के मुहल्ला काजीजादगान में एक शादी में शरीक होने आ रहे थे।
चांदपुर पहुंचने पर बिजनौर रोड स्थित फादरसन पब्लिक स्कूल के पास सामने से आ रहे गन्ने के खाली ट्रक की बाइक से टक्कर हो गई। इससे शाहीन की मौके पर ही मौत हो गई जबकि मुसरीन गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल को सीएचसी स्याऊ से बिजनौर के लिए रेफर कर दिया गया। चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। कोतवाली निरीक्षक अखिलेश प्रधान के मुताबिक परिजन कोई कार्रवाई करना नहीं चाहते थे। इसलिए पंचनामा भरकर शव परिजनों को सौंप दिया है। गांव गजरौलाशिव निवासी आसिफ अपनी बाइक से रविवार सुबह नूरपुर के गांव खेड़ा अपरोला जा रहा था। जब वह नूरपुर रोड़ पर गोलबाग के पास पहुंचा तो सामने से आ रही ट्रैक्टर ट्राली से बचने के प्रयास में मारुति कार ने उसकी बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। इससे वह घायल हो गया। घायल को राहगीरों ने उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
युवक की संदिग्ध हालात में मौत
कोतवाली देहात में ग्राम नूरअलीपुर भगवंत में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।थाना कोतवाली देहात के गांव नूरअलीपुर भगवंत निवासी जय प्रकाश का पुत्र निखिल (19) की शनिवार की रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजन जब युवक के शव को अंतिम संस्कार के लिए लेकर जा रहे थे, तभी पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। वहीं, ग्रामीणों ने बताया कि निखिल के शराब पीने को लेकर घर में आए दिन विवाद होता रहता था। शुक्रवार की रात भी निखिल के घर में विवाद हो गया था। निखिल ने 100 नंबर पर फोन कर पुलिस को भी बुलाया था। हालांकि ग्रामीणों के हस्तक्षेप से मामला शांत हो गया था। थाना प्रभारी निरीक्षक शहरोज अनवर खां का कहन ा है कि निखिल नशे का आदी था। उधर, रेहड़। थाना क्षेत्र के एक गांव में युवती की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। इस घटना से परिवार में कोहराम मच गया है। परिजनों ने युवती के शव का अंतिम संस्कार कर दिया है। पुलिस ने घटना की जानकारी होने से इनकार किया है।