फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला ने एंबुलेंस में कन्या को जन्म दिया

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला ने एंबुलेंस में कन्या को जन्म दिया
विज्ञापन

धामपुर। बालकिशनपुर की एक महिला ने 102 एंबुलेंस में कन्या को जन्म दिया है। जच्चा और बच्चा दोनों सुरक्षित है। कन्या का जन्म होने से परिवार में खुशी ही लहर है।
गांव बालकिशनपुर निवासी मुबाशिरा खातून पत्नी मोहम्मद मोहिउद्दीन को प्रसव पीड़ा शुरू हुई तो परिवार के लोगों ने 102 एंबुलेंस पर कॉल की। लखनऊ से तुरंत पीएचसी धामपुर की एंबुलेंस को कॉल किया गया। चालक, ईएमटी को लेकर महिला के घर पहुंचे। महिला को लेकर अस्पताल की ओर आ रहे थे तो रास्ते में अस्पताल से करीब आठ किलोमीटर पहले ही प्रसव पीड़ा और तेज हो गई। तभी ईएमटी आशीष सिंह और आशा बहन सुमन ने मिलकर पायलट दिनेश पाल से एंबुलेंस को रास्ते में रुकवाया। बताया गया कि महिला ने बच्ची को इस दौरान रास्ते में ही जन्म दे दिया। कर्मियों ने बच्चा होने के बाद दोनों को सीएचसी में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कन्या के जन्म होने पर परिवारजनों में खुशी की लहर है। जिला प्रभारी सावन कुमार ने बताया कि उनका प्रयास है कि मरीज को किसी भी प्रकार की कोई परेशानी ना हो। चार दिन पहले भी एक और महिला ने एंबुलेंस में ही शिशु को जन्म दिया था। जो दोनों स्वस्थ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें