फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत
विज्ञापन

धामपुर (बिजनौर)। एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मायके वाले ससुराल वालों पर जहर देकर मारने की आशंका जता रहे हैं। हालांकि पुलिस ने महिला का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

मोहल्ला पहाड़ी दरवाजा जोशियान के पास रहने वाले राजपाल सिंह की पत्नी प्रेमलता की रविवार रात में किसी समय संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सोमवार सुबह महिला के मायके वालों को जानकारी लगी। उन्होंने आकर देखा तो प्रेमलता मृत अवस्था में थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेेज दिया। महिला के एक पुत्र व एक पुत्री हैं। मृतका का पति राजपाल सिंह खाना बनाने का कार्य करता है। बताया जा रहा है कि पति और पत्नी के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। महिला के भाई जयप्रकाश ने जहर देकर मारने का आरोप लगाया है। धामपुर कोतवाल पीके का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें