फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फीना में बुखार से हुई महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
फीना में बुखार से हुई महिला की मौत
विज्ञापन

शिवाला कलां। ग्राम फीना में बुखार से एक महिला की मौत हो गई। महिला का मेरठ स्थित निजी अस्पताल में उपचार चल रहा था। परिजनों के अनुसार मृतका को जांच में डेंगू होने की पुष्टि हुई थी।
फीना निवासी सत्येंद्र कुमार की पत्नी लवी (20) को एक सप्ताह पूर्व बुखार आया था। परिजन उसका गांव के चिकित्सक के यहां उपचार करा रहे थे। हालत गंभीर होने पर चार दिन पूर्व उसे मेरठ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां मंगलवार को उसकी मौत हो गई। परिजनों का कहना है कि मेरठ में लवी को खून की जांच के दौरान डेंगू की पुष्टि हुई थी। लवी की मौत से उसके परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामवासियों के अनुसार गांव में बुखार ने कहर बरपा रखा है। इससे पहले एक युवक की भी बुखार के चलते मौत हो चुकी है। पूनम, मीनू, पीतम, अनमोल, रमेश सिंह, सत्यवीर सिंह सहित सैकड़ों की संख्या में ग्रामवासी बुखार से पीड़ित हैं। कई मरीजों का मुरादाबाद व मेरठ में उपचार चल रहा है। गांव वालों ने नियमित सफाई कराने व गांव में फॉगिंग कराने की मांग की है। उप प्राथमिक स्वास्थ्य केेंद्र पर तैनात चिकित्सक आशीष कुमार का कहना है कि मौसम बदलने के कारण वायरल फीवर हो रहा है। उन्होंने मच्छरों से बचाव करने, साफ पानी पीने, बासी खाना न खाने और मच्छरदानी का प्रयोग करने की सलाह दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें