फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बृहस्पतिवार से शुरू होगी बिजनौर मिल में तोल

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर मिल के छह केंद्रों पर तौल शुरू
विज्ञापन

बिजनौर। बिजनौर चीनी मिल ने मंगलवार से गन्ना क्रय केंद्रों पर तौल शुरू कर दी है। बृहस्पतिवार से गेट पर पूरी क्षमता से तौल शुरू हो जाएगी। गन्ना लाने के लिए किसानों को इंडेंट जारी कर दिया गया है। गंगा मेले के बाद किसान अब गन्ने की छिलाई में जुट जाएंगे।
विज्ञापन

बिजनौर चीनी मिल से साढ़े नौ हजार से अधिक किसान जुड़े हैं। मिल में इस वित्तीय वर्ष में करीब पौने आठ हजार हेक्टेयर जमीन में खड़े गन्ने की पेराई की जाएगी। मिल में दस नवंबर से तौल शुरू कर दी गई थी। मंत्रोच्चारण करके मिल की चेन कैरियर में गन्ना डाल दिया गया था, लेकिन गंगा स्नान के मेले को देखते हुए मिल में तौल रोक दी गई थी। मंगलवार को मिल के सभी छह क्रय केंद्रों पर तौल शुरू करा दी गई है। बृहस्पतिवार से मिल के गेट पर सुबह आठ बजे से तौल शुरू होगी। मिल के गन्ना प्रबंधक राहुल चौधरी के अनुसार मिल में बृहस्पतिवार से पूरी क्षमता से तौल शुरू करा दी जाएगी। किसानों को इंडेंट जारी किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें