फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: प्रसव के दौरान महिला की मौत, परिजनों का हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नूरपुर (बिजनौर)। अमरोहा मार्ग स्थित एक नर्सिंग होम में महिला निर्मला (30) की प्रसव के दौरान मौत हो गई। इसके बाद गुस्साए परिजनों ने चिकित्सकों पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल परिसर में ही शव रखकर हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गुस्साए लोगों को शांत कराया।
अमरोहा जनपद के थाना नौगावां सादात के गांव कुतुबपुर उर्फ हमीदपुर निवासी निर्मला (30) पत्नी खेमपाल को रविवार की शाम अमरोहा मार्ग स्थित एक नर्सिंग होम में प्रसव पीड़ा होने पर भर्ती कराया गया था। प्रसूता को अधिक रक्तस्राव होने पर उसकी हालत बिगड़ गई। इससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौत की सूचना पर परिजनों में रोष व्याप्त हो गया। परिजनों ने महिला चिकित्सक पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल परिसर में शव रख कर हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गुस्साए लोगों को शांत कराया। देर शाम दोनों पक्षों में सहमति के प्रयास जारी थे। उधर, मृतका अपने पीछे नवजात शिशु के अलावा तीन छोटे बच्चों को रोता बिलखता छोड़ गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें