तालाब में डूबने से युवती की मौत
नजीबाबाद। तालाब में डूबने से एक युवती की मृत्यु हो गई। परिजनों के अनुसार उसे दौरे पड़ते थे। परिजनों ने बिना पुलिस कार्रवाई के ही अंतिम संस्कार कर दिया।
नांगलसोती थाना क्षेत्र के गांव ढोलापुरी निवासी दयाराम की 18 वर्षीय पुत्री रानी की तालाब में डूबने से मृत्यु हो गई। परिजनों के अनुसार रानी सुबह शौच के लिए निकली थी, काफी देर तक वापस न आने पर उसको तलाश किया गया। तालाब के निकट उसकी चप्पलें पड़ी थीं वह तालाब में मृत पड़ी मिली। युवती की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों के अनुसार युवती को दौरे पड़ते थे। संभवत: शौच के लिए पहुंची युवती को अचानक दौरा पड़ा और वह तालाब में गिर गई। परिजनों ने पुलिस कार्रवाई के बिना ही उसका अंतिम संस्कार कर दिया।