फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: चारा काटने की मशीन में साड़ी फंसने से महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
किरतपुर। थाना क्षेत्र के गांव औरंगपुर फत्ता उर्फ नौरंगपुर में रविवार को चारा काटने की मशीन में साड़ी फंस जाने से सीमा (55) पत्नी योगेंद्र सिंह की मौत हो गई।
विज्ञापन

सीमा रविवार अपराह्न करीब तीन बजे अपने घर पर मशीन से चारा काट रहीं थीं। इसी दौरान अचानक उनकी साड़ी मशीन के पट्टे में फंस गई। देखते ही देखते वह मशीन की चपेट में आ गईं और सिर में गंभीर चोट लगने से मौके पर ही लहूलुहान होकर गिर पड़ीं। परिजनों ने आनन-फानन में उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां से हालत गंभीर देखते हुए बिजनौर के एक निजी अस्पताल रेफर कर दिया गया। निजी अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उन्हें हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। परिजन महिला को एम्स ऋषिकेश ले गए, लेकिन वहां पहुंचते ही चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें