फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: बाइक के पहिए में कपड़ा फंसने से गिरी महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जलीलपुर। गांव खानपुर खादर निवासी महिला बेबी शर्मा 45 वर्ष की बाइक में कपड़ा फंसने से बाइक से गिरकर मौत हो गई। महिला अपने जेठ के लड़के के साथ बाइक द्वारा चांदपुर से अपने गांव खानपुर खादर की ओर आ रही थी।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि गांव सैंदवार व गांव अकबरपुर के बीच बाइक के पहिए में कपड़ा फंस जाने से महिला गिरकर घायल हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी स्याऊ पहुंचाना। चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। गांव वासियों के अनुसार मृतका अपने मायके से अपनी बीमार माता के हालचाल जानने गई थी। वहीं से लोटते समय दुर्घटना हुई।
मृतका के पति विवेक शर्मा की दो साल पहले बीमारी के चलते मृत्यु हो गई थी। मृतका के परिवार में बेटा विशाल व दो पुत्री हैं। बेटा विशाल किसी शहर में बाहर काम करता है। गांव वासियों ने बताया परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए शव को घर ले आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें