फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor: गैंगस्टर बेटे के लिए चरस लेकर जेल पहुंची मां, ऐसे खुली पोल, अदालत ने भेजा जेल

Mon, 12 Feb 2024 07:41 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर

सार

Bijnor News : जेल में बंद अपने बेटे के लिए चरस लेकर जा रही महिला को गिरफ्तार कर लिया गया। इसके बाद महिला को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
बिजनौर पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में एक महिला को चरस के साथ गिरफ्तार किया गया है। बताया गया कि जेल में बंद नशे के आदी बेटे के लिए मां चरस लेकर जा रही थी, इसी दौरान उसे पकड़ लिया गया। 

विज्ञापन


शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव टिक्कोपुर निवासी अमीर फात्मा जेल में बंद अपने बेटे से मुलाकात करने के लिए जेल में पहुंची। बेटे के लिए लेकर जा रही खानपान के सामान की तलाशी ली गई तो उसके पास से दस ग्राम चरस बरामद हुई। तुरंत ही महिला को हिरासत में ले लिया गया।

यह भी पढ़ें: UP: चौधरी जयंत ने NDA में शामिल होने का किया एलान, पश्चिमी यूपी में बदलेंगे चुनावी समीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन

शहर कोतवाल अमित कुमार ने बताया कि जेल चौकी इंचार्ज कुलदीप सिंह की तहरीर पर महिला के खिलाफ केस दर्ज किया गया। चालान करते हुए कोर्ट में पेश किया गया, जहां उसे जमानत मिल गई।

यह भी पढ़ें: Gram Parikrma Yatra: मुजफ्फरनगर में मंच से बोले CM योगी-पहले प्रदेश में होते थे दंगे, अब दंगामुक्त माहौल

बताया गया कि उसका बेटा शाहवेज चोरी, लूट और गैंगस्टर के केस में जिला कारागार में बंद है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें