फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: महिला को सांप ने डसा

Sun, 10 Nov 2024 12:49 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
अफजलगढ़। गांव भूतपूरी में भाई दूज मनाने अपने मायके आई एक 40 वर्षीय महिला को सांप ने डस लिया। परिजन महिला को झाड़ फूंक के लिए ले गए। जहां महिला की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन

गांव निवासी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि उनकी भतीजी गीता की शादी गांव अक्का डिलारी मुरादाबाद के राकेश तोमर के साथ हुई थी। वह भाई दूज पर अपने मायके आई हुई थी। शनिवार दोपहर बाद वह घर की अलमारी में साफ सफाई कर रही थी। इसी दौरान महिला को अलमारी में छिपे बैठे एक सांप ने डस लिया। महिला की हालत खराब होने लगी । परिजन महिला को आनन फानन में झाड़ फूंक कर उपचार कराने के लिए गांव कागपुर ले गए। लेकिन वहां महिला की हालत में कोई सुधार नही हुआ। जिसके बाद परिजन महिला को सीएचसी धामपुर लाए। लेकिन चिकित्सकों ने महिला की हालत गंभीर बताई। इसके बाद परिजन महिला को एम्बुलेंस के द्वारा बाजपुर उपचार के लिए ले गए। महिला की हालत में कोई सुधार नही है। उसकी हालत गम्भीर बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें