फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना मालिक बस में नहीं जाएगा सामान

Thu, 27 Apr 2017 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर में रोडवेज की बसों में यात्रियों की जान की चिंता किए बिना ही चालक और परिचालक ऐसे सामान को ढो रहे हैं, जिसके साथ उसका स्वामी नहीं होता। इसी को देखते हुए विभाग ने अब ऐेसे चालक और परिचालकों के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी शुरू की है।
विज्ञापन


जिले में आए दिन रोडवेज की बसों में बिना यात्री के ढोए जाने वाला सामान पकड़ा जाता है। करीब दस दिन पहले खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने भी करीब 60 किलोग्राम मिलावटी मावा पकड़ा था। इसकी शिकायत खाद्य विभाग ने लिखित में निगम को भी दी थी।

चालक और परिचालक कुछ पैसों के लालच में बिना यात्री के निगम की बसों में सामान ढोते है। यहां तक की चालक और परिचालक को यह भी पता होता कि सामान देने वाला कौन है और लेने वाला कौन है। मतलब होता है तो सिर्फ कुछ पैसों से।
विज्ञापन


चालक और परिचालक को पैकेट में रखे सामान का भी नहीं पता होता है। ऐसे में चालक और परिचालक अपनी जान के साथ-साथ यात्रियों की जान भी खतरे मेें डाल देते है।

एआरएम वीके मौर्य ने बताया कि बिना यात्री के सामान ढोने वाले चालक और परिचालकों की लिखित में शिकायत प्राप्त हुई थी। वह इसके खिलाफ जिले भर में संघन चेकिंग अभियान चलाएंगे। अगर कोई भी बस चालक और परिचालक बिना यात्री के सामान ढोता मिला तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें