विश्व कल्याण और समाज उत्थान की कामना की
नजीबाबाद। कार्तिक पूर्णिमा गंगा स्नान पर्व पर गायत्री मंत्रोच्चारण के साथ नौ कुंडीय गायत्री यज्ञ में आहुति देकर श्रद्धालुओं ने विश्व कल्याण और समाज उत्थान की कामना की। मां गायत्री और मां गंगा की आरती उतारकर प्रसाद वितरित किया गया।
गायत्री परिवार की ओर से शांतिकुंज जोनल कार्यालय गायत्री शक्तिपीठ जयनगर में नौ कुंडीय यज्ञ आयोजित किया गया। डॉ.दीपक कुमार के निर्देशन में दीपक त्यागी, सुमन त्यागी, कपिल अग्रवाल, तेजबल त्यागी, डॉ.एलएस बिष्ट, सौरभ गुप्ता आदि श्रद्धालुओं ने गायत्री मंत्रोच्चारण के साथ यज्ञ में आहुति देकर विश्व कल्याण और समाज उत्थान की कामना की। शांतिकुंज प्रतिनिधि राकेश सक्सेना कहा कि मां गायत्री और मां गंगा भारतीय संस्कृति की धरोहर हैं। मां गायत्री और गंगा तन-मन को पवित्र करती हैं। सारिका अग्रवाल, कामेश शर्मा, पुष्पा शर्मा ने मां गायत्री और मां गंगा के प्रेरणाप्रद भजन प्रस्तुत कर समा बांध दिया। मां गंगा की आरती उतारकर श्रद्धालुओं ने सुख-समृद्धि की कामना की साथ प्रसाद ग्रहण किया। कमल शर्मा, जितेंद्र सिंह ने पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य द्वारा रचित सद्साहित्य श्रद्धालुओं को भेंट किए। इस अवसर पर हरीश शर्मा, सरोज यादव, सुमन, पुष्पा, गीता सहित अनेक श्रद्धालुओं ने धार्मिक अनुष्ठान में प्रतिभाग किया।