01ड्ड धामपुर अग्रवाल सभा के यज्ञ में आहूतियां देते अग्रबन्धु।
- फोटो : DHAMPUR
राष्ट्र व समाज की खुशहाली के लिए कामना
धामपुर। अग्रवाल सभा एवं युवा अग्रबन्धु समाज के दो दिवसीय कार्यक्रम यज्ञ के साथ संपन्न हो गया। श्रद्धालुओं ने यज्ञ में आहुतियां देकर राष्ट्र व समाज की खुशहाली की कामना की।
महाराजा अग्रसेन जयंती के मौके पर पांच नवंबर से यह कार्यक्रम शुरू हुआ। बुधवार को समापन के दौरान पंडित गौरव त्रिवेदी ने वैदिक मंत्रौचार के बीच यज्ञ कराया। श्रद्धालुओं ने आहुतियां देकर बुराइयों को त्यागने और अच्छाईयों को ग्रहण करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर अध्यक्ष संतोष कुमार धनौरिया ने कहा कि अग्रवंश शिरोमणि महाराजा अग्रसेन ने जात पात से ऊपर उठकर समाज को एकसूत्र में बांधने का संदेश दिया। समाज को राजनीतिक और सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर भाग लेना चाहिए। समाज के दुख सुख में साथ रहना चाहिए। इस अवसर पर समाज के वरिष्ठ समाजसेवी एवं कवि राजेश दीपक को शाल ओढ़ाकर एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम के अन्त में सामूहिक भोज का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सुनील कुमार अग्रवाल, मनोज बंसल, ललित गर्ग, अश्वनी मित्तल, दीपक अग्रवाल, दिनेशचंद, नवीन अग्रवाल, महेंद्र धनोदिया, प्रदीप गोयल, पीयूष अग्रवाल, सचिन सिंघल, नितिन अग्रवाल, पूर्व पालिकाध्यक्ष नरेंद्र अग्रवाल आदि मौजूद रहे।